मौन

मैं तुम्हें मौन नज़र आ सकती हूँ,
लेकिन मैं बता सकती हूँ 
कि तुम्हारे तकिए का 
कौन-सा कोना नम है,

मैं तुम्हें बेसब्र नज़र आ सकती हूँ,
लेकिन मैं जानती हूँ आक्रोश के 
पीछे तुम्हारी छिपी बैठी और 
सहमी हुई थकान को,

मैं तुम्हें अंधेरे में नज़र आ सकती हूँ,
लेकिन मुझे ज्ञात है कि शायद 
प्रेम पाने हेतु समय के भी खिलाफ 
हो जाना कम नहीं होता,

मैं तुम्हें अहंकारी नज़र आ सकती हूँ,
लेकिन मुझे याद है कि कैसे 
सूरज ने अकेले ही पूरी दुनिया की
रोशनी का बेड़ा उठाया हुआ है,

मैं तुम्हें पागल नज़र आ सकती हूँ,
लेकिन मुझे समझने के बाद 
तुम्हें मेरा कठोर रहकर उम्मीद 
करना सब समझ आ जाएगा।

~ चेतना 🌻

Comments

Popular posts from this blog

मैं लिखना छोड़ दू क्या?

what could be certain or permanent?

तू आया है शहर में