मौन
मैं तुम्हें मौन नज़र आ सकती हूँ, लेकिन मैं बता सकती हूँ कि तुम्हारे तकिए का कौन-सा कोना नम है, मैं तुम्हें बेसब्र नज़र आ सकती हूँ, लेकिन मैं जानती हूँ आक्रोश के पीछे तुम्हारी छिपी बैठी और सहमी हुई थकान को, मैं तुम्हें अंधेरे में नज़र आ सकती हूँ, लेकिन मुझे ज्ञात है कि शायद प्रेम पाने हेतु समय के भी खिलाफ हो जाना कम नहीं होता, मैं तुम्हें अहंकारी नज़र आ सकती हूँ, लेकिन मुझे याद है कि कैसे सूरज ने अकेले ही पूरी दुनिया की रोशनी का बेड़ा उठाया हुआ है, मैं तुम्हें पागल नज़र आ सकती हूँ, लेकिन मुझे समझने के बाद तुम्हें मेरा कठोर रहकर उम्मीद करना सब समझ आ जाएगा। ~ चेतना 🌻